24 वी अंतरवाहिनी पीएसी मध्यजोंन की हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी परिसर में गुरुवार को आयोजित 24 वी अंतरवाहिनी पीएसी मध्यजोंन की हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फीता काटकर किया।  सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रतिभागी टीम मैनेजरों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया एवं मार्च पास्ट के दौरान प्रतिभागी सभी टीमों से एक-एक कर मान प्रणाम ग्रहण किया मेजबान टीम के कप्तान द्वारा सभी प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना की मर्यादा एवं निष्ठा को कायम रखने की शपथ दिलाई गई तथा हॉकी स्टिक चलाकर प्रतियोगिता को प्रारम्भ किया । इस मौके पर उपसेनानायक शंकर प्रसाद, सहायक सेनानायक धर्मेंद्र कुमार यादव, शिविरपाल, उपनिरीक्षक परिवहन, सहा०शिविरपाल, सूबेदार सैन्य सहायक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!