महिला शिक्षक संघ की मासिक बैठक सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को महिला शिक्षक संघ मसौली की मासिक बैठक का आयोजन स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रुप से कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गरिमा द्वारा सर्वप्रथम सभी का स्वागत किया गया। उनके द्वारा सभी से संघ को मजबूती देने हेतु सदा सहयोगात्मक व्यवस्था में रहने की अपील की गई। बैठक के दौरान मीडिया प्रभारी एकता मिश्रा द्वारा कहा गया कि संघ की मजबूती के लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए। समस्त कार्य योजना पर कार्य करने हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है। जिला उपाध्यक्ष शिल्पी वर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु और पदाधिकारियों को जोड़ने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष रिचा सिंह ने भी नियमित बैठक के सफल आयोजन पर जोर दिया। इस मौके पर संगठन मंत्री जसप्रीत कौर, उपाध्यक्ष गरिमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रचना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

