युनाइटेड टीचर एसोसिएशन का हुआ विस्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर, बाराबंकी। युनाइटेड टीचर एसोसिएशन की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय रोटीगाँव विकासखंड रामनगर में जय सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रोटीगाँव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष ने उपस्थित सभी शिक्षकों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी शिक्षकों की आम सहमति से पदों का विभाजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनिशा गुप्ता सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रोटी गाँव रामनगर, वरिष्ठ उप अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुरवा रामनगर, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार रोटी गाँव रामनगर, महामंत्री अरविन्द कुमार मौर्य प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बहामऊ रामनगर, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह कंपोजिट विद्यालय मलौली रामनगर और मीडिया प्रभारी ऋषि कुमार यादव प्रधानाध्यापक महंगूपुर रामनगर को चुना गया।   नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!