मूक बधिर 4 वर्षीय बालिका का ऑपरेशन सफल बालिका की आवाज सुनकर परिजन खुशी से झूम उठे
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। जन्म से ही मूक बधिर 4 वर्षीय बालिका जो सुनने बोलने में पूर्ण रूप से अस्वस्थ थी उसके लिए स्वास्थ्य विभाग की आरबीएस टीम ने रेस्क्यू करते हुए कानपुर मेहरोत्रा e.n.t. फाउंडेशन में हुए कुशल चिकित्सकों के ऑपरेशन से बालिका के मुंह से आवाज सुनकर परिजन खुशी से झूम उठे यह वाक्य बदायूं मेरठ राजमार्ग पर स्थित ग्राम मचोना की मड़ैया निवासी गंगा प्रसाद की 4 वर्षीय पुत्री शीतल को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान से चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी के निर्देश पर गंगा प्रसाद के घर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मूक बधिर बालिका शीतल को कानपुर के मेहरोत्रा e.n.t. फाउंडेशन के बैनर तले ले जाकर कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन से बालिका शीतल बोलने एवं सुनने लगी उसके परिजनों ने जब उसकी आवाज सुनी तो पूरे परिवार खुशी से झूम उठा उन्होंने बचपन से मूकबधिर बालिका शीतल को दर्जनों चिकित्सकों के यहां दिखाने के उपरांत निराशा हाथ लगने पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएस की टीम के द्वारा रेस्क्यू करने के उपरांत निशुल्क कौशल चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन से बालिका शीतल के परिजन फूले नहीं समा रहे हैं I
टीम डॉक्टर अब्दुल हकीम डॉक्टर सुमंत महेश्वरी डॉक्टर शगुफ्ता राशिद डॉक्टर प्रीती महेश्वरी ज्योति पाल अब्दुल अजीम विनीता आदि स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल थे I
मूक बधिर बालिका शीतल के पिता गंगा प्रसाद ने अपनी पुत्री शीतल के बोलने सुनने के प्रयासों असफल होने के उपरांत आरबीएस की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन कानपुर में कराने के उपरांत शीतल के सुनने एवं बोलने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी व उनकी टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

