11अप्रैल से शुरू होने वाले सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम अनुपगंज में आगामी 11अप्रैल से शुरू होने वाले सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। इस महायज्ञ को लेकर यज्ञ मंडप,रंग रोगन व परिक्रमा स्थल सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।इसकी जानकारी देते हुए आयोजन से जुड़े प्रांशु निगम ने बताया कि जन कल्याण के लिए द्वितीय सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह यज्ञ 11अप्रैल से शुरू होकर 17अप्रैल तक चलेगा। यज्ञ के अवसर पर अयोध्या सहित अन्य जगहों से विद्वान धर्माचार्य आएंगे। आयोजक ने बताया कि 11अप्रैल को महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा मंडप प्रवेश होगा।वहीं 12अप्रैल को मंडप पूजन,वेदी पूजन तथा अन्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान रोजाना वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का भी मंचन किया जाएगा।17को पूर्णाहूति व भण्डारे के साथ ही यज्ञ का समापन हो जाएगा।उधर इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर अनूपगंज सहित आसपास के गांवों के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

