जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी की जनपदीय बैठक संगठन के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र वर्मा की उपस्थिति में जिला सहकारी बैंक बाराबंकी के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम एजेंडा के अनुसार चर्चा हुई। तत्पश्चात सभी ब्लॉक अध्यक्ष गणों ने शिक्षक समस्याओं से सदन को अवगत कराया।बैठक में मुख्य रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, 17140/18150, पदोन्नति, प्रोन्नति वेतनमान, स्थानान्तरण तथा ऑनलाइन कार्य हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर/लिपिक की व्यवस्था किए जाने का मुद्दा उठाया गया।प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र वर्मा ने संगठन द्वारा उक्त समस्याओं के समाधान हेतु किये जा रहे प्रयासों से सदन को अवगत कराया तथा संगठन द्वारा अब तक प्राप्त उपलब्धियों पर क्रमवार चर्चा की। विकास खंड रामनगर के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह के सेवानिवृत होने पर संगठन पदाधिकारियों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संघ के प्रति सेवा हेतु आभार ज्ञापित किया गया। साथ ही पीसीएस परीक्षा 2022 में सफल विकास खण्ड़ सिरौली गौसपुर के शिक्षक के पुत्र राज कुमार यादव एवं विकास खण्ड़ बंकी की शिक्षामित्र के पुत्र अनुपम वर्मा के अभिभावकों का बेसिक शिक्षा परिवार का मान बढ़ाने के लिए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रांतीय सदस्य राजेश कुमार, मंडल संयोजक देवानंद विश्वकर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष क्रमशः लीना वर्मा, विकास वर्मा, डॉ बनवारी लाल, रामानन्द रावत, अरविन्द कुमार, जिला मंत्री अनिल सिंह, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!