सड़क हादसे में गंभीर घायल गाय का कराया उपचार
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। निराश्रित गौवंशीय पशुओं की सेवा में कृत संकल्प श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम के लोगों ने सोमवार को लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सड़क हादसे में घायल गाय का उपचार पशु चिकित्सकों के माध्यम से कराया गया। तथा हाईवे पर घायल अवस्था में पड़ी गौ माता को लोगों से मदद लेकर सुरक्षित स्थान पर लिटा कर उनकी सेवा करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे एनएच 27 पर ताला मोड़ नारायण ढाबा के सामने अयोध्या की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रही एक कार की टक्कर निराश्रित गाय से हो गई टक्कर के बाद जहां कार असंतुलित होकर नारायण रेस्टोरेंट ढाबा की बिल्डिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई वही गौ माता गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर ही गिर गई गली मत इतनी थी की कार पर सवार लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे तथा वह कार को छोड़कर अपने गंतव्य को चले गए, घायल गौ माता की सूचना पर श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हुई जिसके बाद तत्काल ट्रस्ट के प्रबंधक अध्यक्ष अजय तिवारी व उपाध्यक्ष मान बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा गौ माता की गंभीर स्थिति को देखते हुए बनीकोडर के पशुचिकित्सा से जुड़े लोगों को सूचित करने के साथ मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट पशु पालन विभाग उत्तर प्रदेश की एम्बुलेंस के लिए 1962 पर सूचित किया, श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट की सूचना पर बनीकोडर के पशु चिकित्सा से जुड़े लोगों सहित सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना मोबाइल वेटरनरी यूनिट पशुपालन विभाग भी अपना सायरन बजाते हुए तत्काल मौके पर पहुंची तथा संयुक्त रूप से एंबुलेंस के सुनील कुमार एमटीएस, पायलेट आशुतोष यादव व बनीकोडर पशु चिकित्सा से जुड़े अनिल कुमार व शैलेन्द्र कुमार ने गंभीर घायल गौ माता का उपचार किया। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

