श्री श्याम भजन की भक्ति में सराबोर होकर झूमे श्रद्धालु

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। नगर क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा में सोमवार शाम श्री श्याम परिवार फतेहपुर के तत्वावधान में खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया गया। जिसमें खाटू नरेश का अनुपम सतरंगी श्रृंगार किया गया। इस दौरान कलाकारों ने सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। आयोजित श्याम भजन संध्या में पडित अनुज शास्त्री श्बबलू महाराजश् द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्याम बाबा की ज्योति प्रज्वलित की गई। आयोजित भजन संध्या में गायक आकाश गुप्ता व राजन ने गणेश वंदना व मां सरस्वती का गुणगान करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। वही कलकत्ता आई से डिम्पल अग्रवाल ने बाबा श्याम को मनाते हुए गाया, प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग के राजा खाटू नरेश… तुम्हारा था तुम्हारा हूं तुम्हारा ही रहूंगा… इसी कड़ी में कानपुर से आई बेटू चंचल ने हारा हु बाबा पर तुझ पर भरोसा है जीतूंगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है… सांवली सूरत पर मोहन… देर रात कलकत्ता के बाराकर से आये विख्यात भजन लेखक व प्रवाहक पूज्य विनोद कुमार गाड़ोदिया श्बिन्नू जीश् ने सच्चे हृदय से होकर समर्पित अपने ठाकुर को ढूंढता है… दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है… जैसे भावपूर्ण भजनों को गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, सुभाष सैनी, पं प्रखर कुमार शर्मा, रामू अग्रवाल, सुनील सैनी, हृदयेश श्रीवास्तव, रामु तिवारी, दीपू, सोम आदि भक्त गण उपस्थित रहे। इस दौरान श्याम परिवार देवा, श्याम परिवार बेलहरा, श्याम परिवार रामनगर से आए बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगायी।   मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!