बदायूँ बालगृह में पल रहे अनाथ भाई-बहन को इटली के दंपती ने लिया गोद, चार साल पहले लावारिस मिले थे दोनों
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। ढाई साल से बालगृह में पल रहे अनाथ भाई-बहन को इटली के दंपती ने गोद लिया है। सोमवार को इटली के सियाना शहर से आए दंपती फ्रैंको बेकआती और एंजेला मांजी दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए। बालगृह के कर्मचारियों ने नम आंखों से दोनों बच्चों को टीका लगाकर विदा किया। छ:वर्षीय राजू और सात वर्षीय साहिबा वर्ष 2019 में मुजफ्फरनगर जिले में लावारिस अवस्था में मिले थे। कुछ दिन वह बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर में रहे। बाद में उन्हें बाल गृह बदायूं भेज दिया गया था। तब से दोनों भाई-बहन यहीं रह रहे थे।
वर्ष 2019 में दंपती ने किया था आवेदन: दोनों बच्चे बाल गृह के कर्मचारियों से काफी घुलमिल गए थे। वर्ष 2019 में ही इटली के फ्रैंको बेकआती और उनकी पत्नी एंजेला मांजी ने दोनों को गोद लेने के लिए कारा वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। दोनों देशों की एंबेसी से उनके आवेदन और प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई।
कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दंपती सोमवार को बाल गृह शिश नेकपुर पहुंचे। उन्होंने बालगृह के बाकी अनाथ बच्चों को गिफ्ट दिए। राजू और साहिबा को इटली जाते देखकर बाल गृह के बच्चे और कर्मचारी रो पड़े। उन्होंने दोनों भाई-बहन को तिलक लगाकर विदा किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

