पट्टे की जमीन पर लगातार चार दिनों से हो रहा अवैध खनन, अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

बाराबंकी। एक ही जमीन पर लगातार चार दिनों से हो रहे अवैध खनन में बराबर अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।मामला जैद्पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इंधौलिया में  सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर निकट हनुमान मंदिर के ठीक सामने आज लगातार चार दिनों से बराबर अवैध खनन हो रहा है।अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया गया लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।इंधौलिया निवासी बाबूलाल रावत पुत्र अज्ञात की भूमि (जो की ग्राम प्रधान द्वारा पट्टा की गयी है)पर जब 29 फरवरी 2020 को रात करीब दस बजे जब अवैध तरीके से खनन शुरू हुआ तो सबसे पहले जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ0 आदर्श सिंह को इसकी सूचना देने के लिए रात में करीब 10:06 मिनट पर सीयूजी नंबर फोन किया गया तो बताया गया कि मैं जिलाधिकारी कार्यालय से बोल रहा हूं और जब अवैध खनन शुरू होगा तो बताना लेकिन जब खनन शुरू हो जिस तो इसकी सूचना देने के लिए फिर रात करीब 11:02 पर जिलाधिकारी महोदय का दो बार फोन लगाने पर नहीं फोन नही उठा।जब जिलाधिकारी से संपर्क नही हुआ तो बाद में फिर रात करीब पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी को इसके बारे में 11:23 मिनट पर सूचित किया गया तो फिर 12:30 मिनट पर अवैध खनन का कार्य बंद हो गया इसकी और जानकारी देने के लिए जब एडीएम से रात करीब 11:26 मिनट पर दो बार फोन किया गया तो उनका भी फोन नहीं उठा। जब इस प्रकार की सूचना देने पर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का रात में फ़ोन ना उठना आखिर क्या कारण हो सकता है,जब जिले के जिम्मेदार अधिकारी ही इन अवैध कार्यो पर तुरंत एक्शन नही लेंगे तो फिर क्या होगा। 1 मार्च 2020 को क्षेत्रीय लेखपाल कपिल वर्मा से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके फोन से संपर्क नहीं हो पाया जब उनके दूसरे नंबर से शाम करीब  5:21 मिनट पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हम कल आकर मौके पर देखते हैं उसके बाद जो भी कार्यवाही होगी की जाएगी,लेकिन आज तक न ही क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचे हैं और ना ही अन्य कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा है और ना ही किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई। सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि जिस की भूमि है उसने लगभग ₹25000 ले रखा है और अवैध तरीके से अपनी भूमि पर जो की सरकारी थी प्रधान के द्वारा खेती करने के लिए उसको पट्टा कर दी गयी और उसी पर अवैध तरीके से खनन करवा कर पैसे कमा रहा है।

Don`t copy text!