जिलाधिकारी के सामने लगा शिकायतों का अंबार, 188 शिकायतों में से मात्र 10 शिकायतों का ही निस्तारण

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

तहसील फतेहपुर,बाराबंकी। शासन की उच्चप्राथमिकता के तहत शिकायत निस्तारण में तीव्रता लाने के लिए पूरे प्रदेश भर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसके क्रम में आज डॉ0 आदर्श सिंह जिलाधिकारी बाराबंकी की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर, जनपद बारबंकी में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया जिसमें निर्धारित समय पर जिलाधिकारी की उपस्थिति पाकर जनता के द्वारा विभिन्न स्तर की शिकायत प्रस्तुत की गयी। धीरे धीरे शिकायतों का अंबार 188 के पास पहुँच गया जबकि निस्तारण की गति सुस्त रही और राजस्व विभाग के 8, खाद्य एवम रसद विभाग का 1 और समाज कल्याण विभाग का 1 कुल 10 संदर्भो का ही निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी के द्वारा शेष शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मेधा रूपम मुख्य विकास अधिकारी, पंकज सिंह उपजिलाधिकारी फतेहपुर व अन्य जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!