कलयुगी बहू बेटे ने अपनी मां को धक्का देकर घर से बाहर निकाला

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

सहसवान। शीला पत्नी रामनाथ निवासिनी मोहल्ला सैफुल्ला गंज थाना सहसवान जनपद बदायूं की रहने वाली है प्रार्थिनी द्वारा प्रभारी निरीक्षक महोदय सहसवान कोतवाली को एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें प्रार्थिनी ने अपने लड़के जितेंद्र व उनकी पत्नी रीना के खिलाफ आए दिन उसे मानसिक व शारीरिक से प्रताड़ित करने का शिकायती पत्र दीया जिसमें उसने लड़के के साडू विनोद निवासी ग्राम बेरमई हाल निवास मोहल्ला गोपालगंज में रहते हुए चाऊमीन आदि का ठेला लगाता है उनके साथ मिलकर उसके व लड़के की बहू ने प्रार्थिनी को जबरिया घर से निकाल दिया और गाली गलौज कर उसे वापस ना आने की नसीहत दे दी जिससे परेशान होकर प्रार्थिनी अपना प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली पहुंची प्रार्थना पत्र देने के बाद वह घर आई और उसके कुछ घंटे बाद ही थाने से नागेंद्र नाम का सिपाही आए और उन्होंने प्रार्थिनी को ही धमकाने लगे और कहने लगे कि तू अपनी दुकान या जगह बेचकर अपना इलाज करा लड़के के पास तेरे ऊपर खर्च करने के लिए कुछ भी नहीं है अपाहिज महिला अपना शिकायती पत्र लेकर सहायता के लिए गई थी लेकिन पुलिस बाले अपाहिज महिला को ही धमकाने लगे अपाहिज महिला न्याय के लिए कहां जाए एक ओर सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर तुरंत कार्रवाई करने कहती है पर प्रशासन की कुछ लोग इस पर कोई कार्यवाही नहीं करते

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं

Don`t copy text!