पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फॉरेंसिक टीम व पुलिस मौके पर पहुंची- आरोपी पति पुलिस की हिरासत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक महिला के शव को रोड किनारे मौके से ही आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही आरोपी पति पूछताछ की जा रही है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव असोली निवासी रिजवान अहमद ने अपनी पत्नी फुरकान को किसी विवाद के चलते मुजरिया थाना क्षेत्र के मूडसान गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया । मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े चले आये। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई ओर जांच पड़ताल में जुटी गई।
दस साल पहले हुआ था निकाह:- संभल जिले के थाना धनारी की ग्राम पंचायत दिनोरा के फखरुद्दीन ने अपनी बेटी फुरकाना का निकाह 10 साल पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम असोली निवासी इकबाल अहमद के पुत्र रिजवान अहमद किया था। निकाह के बाद से दोनों मियां बीवी के बीच में खुशनुमा माहौल था। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 7 वर्ष की है वही सबसे छोटा लड़का 1 वर्ष का है। खरीदारी करने निकले थे:- दोनों मियां बीवी साली की शादी की खरीदारी करने के लिए सहसवान जा रहे थे। इसी दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुडसान के समीप किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मार हत्या करने के बाद युवक शव को रोड किनारे छोड़कर फरार हो गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

