अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय महिला की ट्रामा सेन्टर लखनऊ ले जाते समय मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय महिला की ट्रामा सेन्टर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गयी पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर मजरे दादरा निवासी राममनोरथ यादव पुत्र लक्ष्मी नरायन शुक्रवार को अपनी 30 वर्षीय पत्नी आरती के साथ भिटरिया गये थे देर शाम वापसी के दौरान सफदरगंज चौराहे के निकट पीछे से तेज रफ्तार मे आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल दम्पति को पीआरवी पुलिस ने जिला अस्पताल मे भर्ती कराया महिला की हालात गंभीर होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया जिसकी लखनऊ ले जाते समय मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

