नगर में विकास की जिम्मेदारी मेरी: अवधेष सिंह चंदेल भाजपा प्रत्याषी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान बोले वरिष्ठ समाजसेवी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
सुबेहा बाराबंकी। नगर पंचायत सुबेहा में पिछले 15 वर्षों से एक ही घर से चेयरमैनी चलायी जा रही थी। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रत्याषी चुनाव मैदान में उतारा है। अगर जनता के सहयोग से भाजपा ने चुनाव जीता तो नगर के विकास की जिम्मेदारी मेरी है। उक्त बात नगर पंचायत सुबेहा में भाजपा प्रत्याषी मनीराम रावत के समर्थन में जनसम्पर्क करते हुए समाजसेवी अवधेष सिंह चंदेल ने कही। शनिवार को भाजपा प्रत्याषी मनीराम के पक्ष में समाजसेवी अवधेष सिंह चंदेल ने नगर पंचायत सुबेहा के विभिन्न वार्डों में अपने साथियों के साथ में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया और केन्द्र व प्रदेष सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात भी कही। श्री चंदेल ने कहा कि नगर की हर गलियां क्षतिग्रस्त हैं। नालियों का गंदा पानी सड़को पर बह रहा है। साफ सफाई व्यवस्था चौपट है। जिससे नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां पर कार्यरत कर्मचारियों ने इस तरफ कोई विषेष ध्यान नही दिया। श्री चंदेल ने नगरवासियों से वादा किया कि आप लोग के सहयोग से अगर भाजपा प्रत्याषी ने चुनाव जीता तो हम वादा करते हैं कि नगर में विकास की गंगा बहेगी। आम समस्याओं से जो लोग जूझ रहे हैं उनसे पूरी तरह से निजात मिल जायेगी। जनसम्पर्क के दौरान मुख्य रुप से पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत के प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, जगदीष सिंह, सुनील कुमार सिंह के अलावा कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

