गहरे कुंए में गिरे गौवंशीय को समाजसेवियों ने कराया रेस्क्यू लगातार गौ वंशीय की सेवा में तात्पर्य रहने वाली टीम की अधिकारी व जनता कर रही प्रशंसा
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के सुखी पुर गांव के निकट गहरे कुएं में गिरे एक निराश्रित गौवंशीय को श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम ने फायर कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया, जिसके बाद लोग टीम की प्रशंसा कर रहे है। शनिवार की सुबह श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी को सूचना मिली की सुखी पुर गांव के निकट खेत में स्थित एक गहरे कुएं में निराश्रित गोवंश रात को गिर गया है सूचना मिलने के बाद अध्यक्ष श्री तिवारी ने टीम के पदाधिकारी मान बहादुर सिंह को सूचित करते हुए अन्य सदस्यों के साथ में मौके पर पहुंचे तथा मौके की वास्तविक स्थिति को देखते हुए तत्काल श्री तिवारी द्वारा फायर विभाग को सूचना दी गई कुछ ही समय में फायर कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा टीम में फायर कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से गहरे कुएं में गिरे गौवंसीय को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों द्वारा श्री गोपाल जी गौ सेवा टीम व फायर कर्मियों की प्रशंसा की जा रही है टीम में।
फायर कर्मियों की हो रही प्रशंसा
रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र में बिजली की तरह सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देने में फायर विभाग की पूरी टीम प्रशंसा की पात्र हैं। किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल रामसनेहीघाट की फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है तथा टीम के सभी जवान खुद की परवाह न करते हुए मदद में लग जाते हैं, शनिवार को भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां पर सुखी पुर गांव के पास गहरे कुएं में गिरे एक निराश्रित को निकालने के लिए मौके पर श्री गोपाल जी को सेवा नारायण सेवा टीम पहुंची तथा तत्काल फायर विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही फायर विभाग के प्रभारी प्रदीप मिश्रा, फायरमैन अभिषेक मणि तिवारी, नरेश कुमार, ओम प्रकाश, आशीष पाल मौके पर पहुंचे तथा बिना देरी किए हुए श्री गोपाल जी को सेवा नारायण सेवा टीम के सदस्यों के साथ ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करने के बाद कुएं में गिरे गोवंश को निकालने में सफलता हासिल की टीम में सक्रिय भूमिका बिजली की तरह काम करने वाले फायर विभाग के सभी जवानों की प्रशंसा श्री गोपाल जी को सेवा नारायण सेवा के साथ क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

