प्रवक्ता पद पर डा. स्वाति का हुआ चयन, खुषी की लहर
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट-बाराबंकी। क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी स्व. देव नारायण पांडेय की पोती एवं पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर शेष नारायण पांडेय की पुत्री डॉ स्वाति पांडेय का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज से होम्योपैथी मेडिकल कालेज में प्रवक्ता पद पर चयन होने पर क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है साथ ही इस चयन से घर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। डॉ स्वाति पांडेय ने लखनऊ के गवर्नमेंट स्टेट नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी कर कोलकाता से एमडी की शिक्षा ग्रहण की, स्वाति पांडेय मौजूदा समय में मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के पद पर तैनात हैं, स्वाति की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। लोगों ने घर पहुंच कर परिजनों को बधाई दी है, डॉ स्वाति पांडेय ने अपनी इस उपलब्धि के लिए माता पिता के साथ साथ परिजनों व गुरुजनों का आशीर्वाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है जिसमें लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

