भाजपा प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपाइयों ने कमर कसी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं
बदायूं। वजीरगंज भाजपा प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपाइयों ने कमर कस ली है। बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी पूरी ताकत झोंकने में जुटे हैं। इसी को लेकर नगर निकाय के जिला चुनाव संयोजक आशीष शाक्य की अध्यक्षता में रविवार को भाजपा कार्यालय पर मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री शाक्य ने कहा कि भाजपा नगर पंचायतों में भी अपने चेयरमैन को जिताकर तीसरे इंजन की सरकार बनाना चाहती है। सीएम योगी जी तीसरे इंजन की सरकार के जरिए नगर निकायों का भरपूर विकास करने के इच्छुक हैं। श्री शाक्य ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का सहयोग न करने वाले पदाधिकारियों पर जिला कार्यकारिणी की पैनी नजर है। ठीक से चुनाव न लड़ाने वालों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने पर खास जोर दिया। मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाताओं से घर घर जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं। बैठक में भाजपा नेता दीपेश वार्ष्णेय, मंडल उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना, महामंत्री अरविंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवेश शंखधार, महेश शर्मा, नरेश सिंह गुर्जर, राजेश गुप्ता समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

