डी पी यादव के राष्ट्रीय परिवर्तन दल समर्पित युवा प्रत्याशी मोहित और मोनू महाजन ने समर्थकों के साथ नगर जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट देने की अपील की
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली डीपी यादव के राष्ट्रीय परिवर्तन दल समर्थित युवा प्रत्याशी मोहित उर्फ मोनू महाजन ने समर्थकों के साथ नगर के कई वार्डों में व्यापक जनसंपर्क कर सैनिक चुनाव चिन्ह पर वोट डालने की अपील की। इससे पहले श्री महाजन ने मोहल्ला बीच कुंआ स्थित समाजसेवी व पूर्व प्रधानाचार्य स्व. श्यामसुंदर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक सैनिक सीमा पर रक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं उसी प्रकार वे भी नगर व जनता की जीजान से सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। श्री महाजन ने कहा कि उनको हर धर्म और जाति के लोगों का अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। चुनाव जीतने के बाद वे इसे सूद समेत चुकाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस दौरान उनके साथ अनुपम गुप्ता, रामबाबू यादव, देव वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय, अंकित मिश्रा, पंकज शर्मा, यावर खान, साबिर अली, राहुल वार्ष्णेय, विकास दिवाकर, डिम्पल ठाकुर, प्रमोद मौर्य, संजीव गुप्ता, सोनू कोरी, रोहित महाजन आदि समर्थक मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

