पूर्व पालिका चेयरमैन हाजी नूर उद्दीन को जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। पूर्व पालिका अध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता हाजी नूरुद्दीन ने नगर के कई मोहल्लों में अपने समर्थकों के साथ वोट मांगे। नगर वासियों ने हाजी नूरुद्दीन को अपना भरपूर समर्थन दिया और वोट देने का वादा भी किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने मीडिया से कहा इस निकाय चुनाव में जिस तरह से मुझे जनता का प्यार और आशीर्वाद समर्थन के रूप में मिल रहा है उससे यही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार नगरवासी बदलाव चाहते हैं क्योंकि नगर की जनता मेरे द्वारा किए गए विकास के कार्यों की साक्षी है। मैंने विकास के कार्य करते समय कभी भेदभाव नहीं किया। मैं अपने कार्यकाल में सुबह 10:00 बजे कार्यालय पहुंच जाता था और पालिका के कार्यों की समीक्षा स्वयं करता था। मेरे कार्यकाल में नगर की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होती थी जो आज के समय में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। नगर भर में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!