भूमाफिया सहित 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं जबरन प्रतिबंधित पेड़ों को काटने की नामजद रिपोर्ट दर्ज।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना कोतवाली के सीमावर्ती ग्राम के एक भूमाफिया द्धारा कई घटनाओं में वांछित होने के बावजूद भी मारपीट करने तथा जान से मार देने की धमकी देने के साथ ही लोगों को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है ऐसा ही एक मामला ग्राम आनंदी पुर का है। जहां पीड़ित युवक ने भूमाफिया सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में भूमि से जबरन प्रतिबंधित पेड़ों का कटान करने तथा मारपीट करने एवं जान से मार देने की धमकी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पीड़ित ने अपने भाई का चिकित्सीय परीक्षण भी सीएचसी सहसवान पर कराया हैI
मिली जानकारी के अनुसार नगर के सीमावर्ती ग्राम आनन्दीपुर निवासी प्यारे मियां पुत्र कल्लू खाने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि ग्राम के ही भू माफिया मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्ला उसका भाई चाहत अली पिता इशरत अली पुत्र जरीफ उल खान ने 16 अप्रैल को मेरे खेत में 8 बजे के लगभग सरकार द्धारा प्रतिबंधित शीशम नीम आदि के पेड़ जबरन काटे जाने की जब जानकारी मिली तो हम परिजन मौके पर पहुंचे हम लोगों ने उपरोक्त लोगों से जब ऐसा ना करने को कहा तो नाजायज फसलों से लैस उपरोक्त हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट गाली-गलौज एवं जान से मार देने की धमकी दी हमलावरों ने मेरे भाई मुदस्सिर का गला भी दबा दिया तथा उन्हें जान से मार देने का प्रयास किया चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ को देखकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गएI
पीड़ित ने अपने भाई मुदस्सिर की चोटों का परीक्षा सीएचसी सहसवान में कराते हुए मामले की धारा 323/504/506/34 में भूमाफिया मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्ला जहां तली इशरत अली पुत्र जरीफ उल खा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैI
पीड़ित प्यारे मियां ने थाना कोतवाली पुलिस को बताया की भूमाफिया मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्ला के विरुद्ध आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे थाना कोतवाली में दर्ज हैं। तथा उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से झगड़ा करने के जुर्म में शांति भंग करने के आरोप में मुचलका में भी पाबंद है। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है उन्होंने बताया की मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्ला केकई भू माफियाओं से संबंध है लोगों की भूमि पर जबरन कब्जा करने उनके साथ मारपीट करने का कारोबार काफी समय से चल रहा है।
प्यारे मियां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर उपरोक्त भूमाफिया मोहम्मद इस्लाम लल्ला के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि इस समय रहते उपरोक्त भूमाफिया मोहम्मद इस्लाम उर्फ लल्ला एवं नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो यह कभी भी मेरे एवं मेरे परिवार जनों के विरुद्ध कोई बड़ा हादसा कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है I
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

