बदायूँ में मैंथा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली- मौंत, जांच पड़ताल मे जुटी पुलिस
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूँ। किराये के गोदाम में रह रहे उझानी के मैंथा व्यापारी ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजन सुबह से ही फोन कर रहे थे लेकिन फोन नहीं उठा तो परिजन बदायूं गोदाम पहुंचे जहां उनका खून से लथपथ शव पर पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। व्यापारी की डायरी में सुसाइड नेट मिला, जिसमें कुछ लोगों से लेनदेन की बात कही गई है। इसी बात को लेकर परेशान था।
कोतवाली उझानी निवासी मैंथा व्यापारी संजय गुप्ता उर्फ पप्पू बदायूं के इंदिराचौक पर किराये के गोदाम पर निवास करते थे। वहीं उनके पिता उझानी में आढ़ती है। वे गल्ला व्यापारी है। संजय कभी घर तो कभी बदायूं में ही रुक जाते थे। कल जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन से बात की तो उन्होंने गोदाम पर रुकने की बात बतायी।
बताया जाता है कि आज सोमवार सुबह से परिजन फोन लगा रहे थे लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो परिजन बदायूं पहुंच गये। गोदाम के अंदर जाकर देखा तो संजय का शव खून से लथपथ पड़ा था। देख परिजनों के होश उड़ गये। सूचना थाना पुलिस को दी तो पुलिस व एसएसपी डॉ. ओपी सिंही व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिवर में कोहराम मचा हुआ है। पास में मिले सुसाइट नोट में रुपयों के लेने देन की बात सामने आयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

