शिक्षकों को मिला वेतन, यूटा ने किया धन्यवाद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के पदाधिकारियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) दिलीप कुमार सिंह सहित लेखा कार्यालय के कार्मिकों से मिलकर शिक्षकों को अप्रैल माह का वेतन पहली मई को देने का अपना वादा पूर्ण करने पर मिष्ठान खिलाकर जनपद के हजारों शिक्षकों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। यूटा द्वारा यही क्रम जारी रखने के सम्बन्ध में भी वार्ता करते हुये कहा गया कि अगले महीनों में भी वेतन भुगतान 1 तारीख को कर दिया जाय। जिस पर वित्त एवं लेखा अधिकारी महोदय ने यूटा को मजबूत आश्वासन देते हुए कहा कि यदि खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से 26 तारीख तक उपस्थिति लॉक कर होकर मेरे कार्यालय को प्राप्त हो जाती है तो हर हालत में शिक्षकों का वेतन 1 तारीख को खातों में पहुंच जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, महामंत्री सत्येन्द्र भास्कर, जिला संयुक्त मंत्री शाकिब किदवाई, जिला संगठन मंत्री दीपक मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, अनिल कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर रामपाल रावत, अध्यक्ष सिद्धौर देवेंद्र निरंजन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!