निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था होगा प्रमुख मुद्दा: कमलेश मिश्रा हैदरगढ़ व सुबेहा में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की चुनावी समीक्षा
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में माफियाओं की कमर तोड़ दी है। यूपी में सीएम योगी ने माफिया व गुंडाराज पूरी तरह समाप्त कर दिया है। नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था एवं विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाकर चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष मंगलवार को हैदर गढ़ व सुबेहा में नगर निकाय चुनाव की संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, उसके बाद से माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भूमाफियो के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पूरे प्रदेश में बीते छह वर्ष के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ। इससे पूर्व की सरकारों में दंगे होते थे और माफिया रंगदारी, फिरौती एवं जमीन पर जबरन कब्जा करते थे। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। अब उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। स्थानीय स्तर पर आ रहीं समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना। उनका निस्तारण भी किया। जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए। पन्ना प्रमुख एवम पेज समितियों के जरिए वोटर पर्ची घर घर पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, डॉक्टर अवधेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, रामदेव सिंह, सुनील सिंह,पूजा दीक्षित, एच.एन शुक्ला मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

