बारिश बनी आफत:- कच्चे मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूं। बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दीवार के पास खड़े बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पुलिस के अलावा तहसील प्रशासन को दी गई। कल सोमवार शाम करीब छह बजे बैरमई बुजुर्ग निवासी 62 वर्षीय नरेश चंद्र अपने कच्चे मकान में दीवार के पास खड़ा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान तेज बारिश की वजह से दीवार गिर गई। पति-पत्नी दीवार के मलबे में दब गए। आस पड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें निकाला।
हादसे में नरेश चंद्र की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश चंद्र अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान में रहते थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिलेभर में हुई तेज बारिश:- जिले में सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे से हवा चलने लगी। साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब चार बजे तेज बारिश होने लगी। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि एक सप्ताह के मौसम इसकी तरह के बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना है। शहर में हुआ जलभराव:- बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी। नालियों में गंदगी की वजह से पानी आगे नहीं बढ़ सका। इसकी वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश बंद होने के बाद में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह पर पानी पास होने के बाद में कीचड़ सड़क पर फैल गई। मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

