सहसवान बिसौली मार्ग पर टेम्पो मे बैठकर ग्राम खितौरा जा रहे एक ग्रामीण को पहले घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगो ने टेम्पो से खींच कर की मारपीट

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर टेंपो में बैठकर ग्राम खितौरा जा रहे एक ग्रामीण को पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन भाइयों ने टैंपू से खींच कर ग्रामीण की लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया तथा जेब में रखे दस हजार रुपए निकाल कर जिम में रखा मोबाइल तोड़ कर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पीड़ित ने थाना कोतवाली में आधा दर्जन सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा हैं I जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद हज्जाम पुर निवासी सतेंद्र पुत्र रक्षपाल प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए घर से दस हजार रुपए लेकर सरिया खरीदने के वास्ते टेंपो में बैठकर ग्राम खितौरा जा रहा था पिक्चर भी सुल्तानपुर चौराहे के निकट पहले से घात लगाए बैठे लाठी-डंडों एवं शस्त्रों से लैस तेजपाल. हरवीर धर्मेंद्र. दुर्वेश. दिनेश. मुकेश बाबू पुत्र गण बदन सिंह ने टेंपो रोककर सत्येंद्र को टैंपू से खींच कर लाठी-डंडों एवं शस्त्रों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया तथा जेब में रखे दस हजार रुपए की नकदी ले गए तथा मोबाइल जमीन में पटक कर तोड़कर यह कहते हुए भाग गए अगर दोबारा पंगा लेने की कोशिश की तो जान से मार देंगे सत्येंद्र की आवाज सुनकर काफी लोग वहां जमा हो गए I
पीड़ित सत्येंद्र ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को उपरोक्त हमलावरों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 147 149 352 338 323 504 427 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने सत्येंद्र को चिकित्सीय परीक्षण हेतु ही अच्छी सहसवान भेजा है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!