न्यू प्लेवे स्कूल और एस.डी. कॉलेज के बीच आज होगा सेमीफाइनल समाजसेवी व पत्रकार अजीज अहमद ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर के के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही टेनिस बॉल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए तीन मैच में यंग स्ट्रीम कॉलेज ने न्यू प्लेवे स्कूल और एस.डी. कॉलेज ने एन.सी. स्कूल की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरा सेमीफाइनल गुरूवार को यंग स्ट्रीम कॉलेज और एस.डी. कॉलेज की टीमों के बीच खेला जाएगा। बाराबंकी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच न्यू प्ले वे स्कूल और नूर मोहम्मद जैदपुर के बीच हुआ। 10 ओवर के इस मैच में नूर मोहम्मद स्कूल जैदपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 59 रन बनाए। न्यू प्ले वे स्कूल टीम के गेंदबाज मोहमद कैफ़ी में 2 विकेट चटकाए और नूर मोहम्मद स्कूल जैदपुर की तरफ से निशांत ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। 59 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू प्ले वे स्कूल की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी। न्यू प्ले वे स्कूल की टीम ने महज 7 ओवर में 7 विकेट खोकर 60 बनाए और जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच न्यू प्ले स्कूल और यंग स्ट्रीम स्कूल के बीच हुआ। यंग स्ट्रीम स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 56 रन बनाए। न्यू प्ले से शिवम ने 3 विकेट लिए और न्यू प्ले स्कूल की टीम ने सारे विकेट खोकर केवल 49 रन ही बन सकी। यंग स्ट्रीम कॉलेज की टीम के खिलाड़ी अभिषेक ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए और यंग स्ट्रीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा प्रतियोगिता का तीसरा मैच एनसी स्कूल और एसडी कॉलेज के बीच हुआ। एनसी स्कूल ने 8 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। हर्षित में 15 रन बनाए। एस.डी के विपिन और ऋषि ने दो-दो विकेट लिए। वहीं एस.डी कॉलेज ने 3 विकेट खोकर 6 ओवर में 69 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की और सेमी फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान बाराबंकी टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव धनंजय शर्मा ने बताया कि गुरूवार को यंग स्ट्रीम कॉलेज और एस.डी. कॉलेज की टीमों के बीच खेला जाएगा। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को वरिष्ठ पत्रकार अजीज अहमद अज्जू ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष मोहमद अब्दुल रहमान लल्लू, उपाध्यक्ष मोहसिन मतीन, फराज अख्तर, अकरम रसूल, तारिक जिलानी, चंदा रानी, जावेद भाई, सचिव डी.सी.ए अंकुर माथुर, सरदार परमजीत, चन्दन अस्थाना, राजेश भारती बाबा, तरिक किदवई गुड्डू, जिम्मी आदि लोग मौजूद रहे।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!