एसपी सिटी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने नगर के मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान स्थलों पर बने बूथों पर भवन, शौचालय और हैंडपंपों की स्थिति देखी। निरीक्षण में व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली।
निरीक्षण में चौकी इंचार्ज राजेश सिंह राबत और पुलिस चौकी बल मौजूद रहा। कस्बे के जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आजाद जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक स्कूल नंबर 1, 2, 4, नवीन प्राथमिक स्कूल नंबर 7, मदरसा कमरुल उलूम, नगर पालिका इंटर कॉलेज, मदरसा गुलशने इस्लाम,मदरसा मिफ्ता उल उलूम, कन्या जूनियर हाईस्कूल, मदरसा फैज ए आम, मदरसा जामिया फ़ारूखिया आदि मतदान केंद्रों पर बने बूथों का निरीक्षण किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

