सीएचसी अधीक्षक ने गोल्डन कार्ड कैम्प का निरीक्षण किया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। बदोसराय पंचायत भवन में बनाए जा रहे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैंप का सीएचसी अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिव ग्राम प्रधान एवं स्वास्थ्य कर्मियों से कार्य की प्रगति के बारे में समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को बदोसराय कस्बे में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का कैम्प लगाया गया था। जिसमें सीएचपी अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को काम में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सूची में जिन लाभार्थियों के नाम हैं उन्हें बुला बुलाकर उनका कार्ड बनाया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान निसार मेहंदी पंचायत सचिव वीरेंद्र तिवारी पंचायत सहायक रितेश मौर्या स्वास्थ विभाग से चंद्रेश वर्मा शैलेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

