अब उत्सवों से होती है उत्तर प्रदेश की पहचान: सतीश शर्मा सिद्धौर में भाजपा प्रत्याशी के लिए राज्य मंत्री ने मांगे वोट

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश दंगा और उपद्रवों के लिए जाना जाता था,मगर सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की पहचान उत्सवों से होती है। चुस्त कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौसले पस्त हैं। राज्य मंत्री शुक्रवार को सिद्धौर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी रमन्ता रावत के पक्ष में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय लोगो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहरी विकास को गति देने के लिए निकाय चुनाव में भाजपा की जीत बहुत आवश्यक है। स्वच्छ और सुंदर सिद्धौर के लिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में विकास का सिलसिला बहुत आगे बढ़ा है। नगर निकाय की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास की गति और तेज होगी। राज्यमंत्री ने वार्ड में संपर्क करके वोट भी मांगा। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, प्रवीण सिंह सिसौदिया, अमरीश रावत, प्रत्याशी रमन्ता रावत, विजय बहादुर लोधी, रामराज कनौजिया, रामदेव यादव, रामनाथ वर्मा, सत्यनाम वर्मा, प्रेम शंकर पाठक, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, हनुमान वर्मा, दिनेश शर्मा, विवेक राजपूत, अक्षय पाठक, माता प्रसाद, राम प्रसाद, सतीश गुप्ता, रामबरन रावत, संदीप पाण्डेय, मनीष पटेल, सुरजीत पाल, रोमू यादव सहित सैकड़ों समर्थक एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!