गोवंशीय पशुओं का वध करते एक गिरफ्तार दो फरार,एक कुंतल मांस व वध करने के उपकरण बरामद-

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम हिंडोर के जंगल में प्रतिबंधित गोवंश पशुओं का बध कर मांस को बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए पुलिस ने मौके से एक कुंतल गोवंश पशु को वध करने के उपकरण तथा अन्य सामान बरामद कर उपरोक्त के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए युवक को जिला जेल भेजा हैI जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि हिंडोर के जंगल में कुछ लोग प्रतिबंधित गोवंश के पशुओं का वध कर के उनके मास को एक 1 किलो थैली के पैकेट बनाकर गांव गांव बेचने का काम करते हैं और वह पशुओं का वध करके भागने की फिराक में है जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक विकास पूनिया आरक्षी ललित कुमार कपिल गौतम पीआरडी सज्जाद हुसैन की टीम तैयार करके पुलिस गाड़ी के साथ मौके पर भेजा उपरोक्त टीम के साथ मुखबिर भी था मुखबिर ने पुलिस टीम को मौके की जानकारी दी।

पुलिस टीम को देखकर लोग भागने शुरू हो गए पुलिस ने घेराबंदी करके भूरा पुत्र कुंदन निवासी भवानीपुर खली को मौके से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से गोवंश पशु काटे जाने के बाद उनके मास्को एक 1 किलो थैली में पैक करके 25 25 किलो वजन की चार कट्टे बनाए गए मौके से पुलिस ने एक कुंतल गोवंश के पशुओं का मांस मांस काटने के उपकरण कांटा बाट रस्सी इत्यादि सामान मौके से बरामद कर लिया। जबकि मौके से 2 लोग भागने में सफल हो गए पकड़े गए भूरा ने पुलिस टीम को बताया कि हम लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध करके उसके मास को एक-एक 1 किलो थैली में पैक करके गांव-गांव फेरी करके भेजते हैं मौके से भागने वाले लोगों के नाम आजाद पुत्र नन्ने उवैस पुत्र शमशाद निवासीगण भवानीपुर खैरू बताया भूरे ने बताया उपरोक्त कारोबार हम काफी समय से करते चले आ रहे हैं।  पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 3/5/6 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा गिरफ्तार किए गए भूरा को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया पुलिस फरार नामजद अभियुक्तों की तलाश कर रही है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!