घर में दिन-दहाड़े घुसकर छेड़छाड़ करने व वीडियो क्लिपिंग बनाकर वायरल करने की दी गई धमकी की एक नामजद सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं-मेरठ राज्यमार्ग पर स्थित महाबा नदी पुल के निकट 1 ग्राम की निवासिनी महिला ने दिन-दहाड़े घर में घुसे दो लोगों पर मारपीट करने छेड़छाड़ वस्त्रहीन करके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ व ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो क्लिपिंग बनाकर जान से मार देने की धमकी देने की थाना जरीफनगर में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैI पीड़िता ने थाना जरीफनगर में अपराध संख्या 136 में लिखाई गई नामजद रिपोर्ट में बताया की प्रार्थिनी का पति मजदूरी के लिए दिल्ली गए हुआ था वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी उसके घर के पड़ोस में फुरकान पुत्र जीशान का आवास है जो उस पर गलत लिखा रखता है। 26 अप्रैल को प्रार्थिनी दिन दोपहर 3 बजे के लगभग जब घर में अकेली थी तब पड़ोसी फुरकान एक अज्ञात युवक के साथ घर के दरवाजे पर दस्तक दी जिसने मेवाड़ खोलने को कहा प्रार्थिनी ने घर के दरवाजे खोल दिए उपरोक्त लोग बेड पर जाकर बैठ गए जीशान ने पानी पीने की इच्छा प्रकट की जिस पर प्रार्थिनी ने फुरकान को जैसे ही पानी ला दिया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया तथा उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा प्रार्थनीय उससे जब ऐसा ना करने को कहा उसने मारपीट गाली-गलौज प्रारंभ कर दी और उसके साथ आए हुए युवक ने ब्लैक मेलिंग करने के उद्देश्य मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग बनानी शुरू कर दी। प्रार्थिनी जब चीखी चिल्लाई तो पड़ोसी लोग भी आ गए तब उपरोक्त लोग जान से मार देने की धमकी देते हुए यह कहते हुए भाग गए कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी तो वह वीडियो क्लिपिंग वायरल कर देंगेI
प्रार्थिनी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वह तत्काल थाना कोतवाली गई परंतु रिपोर्ट दर्ज नहीं की।इसके बाद उच्च अधिकारियों से मिलीजिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली में फुरकान पुत्र जीशान निवासी थाना जरीफनगर को नामजद कराते हुए 2 लोगों के विरुद्ध धारा 452/354 खा 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

