मंगनी के बाद घर में घुसकर जबरन अवैध संबंध बनाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित नगर के एक मोहल्ले निवासी युवती ने अपने मंगेतर के विरुद्ध थाना कोतवाली में घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर मंगनी तोड़ने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैI
जानकारी के मुताबिक नगर के एक मोहल्ला निवासिनी युवती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया मेरी मंगनी थाना वजीरगंज निवासी शाने अली पुत्र सगीर अहमद के साथ 2 साल पूर्व हुई थी परिजनों ने हैसियत से भी अधिक मंगनी के समय पैसा खर्च किया था उपरोक्त मंगेतर मंगनी के बाद घर पर बेखौफ आने लगा तथा मौका देख कर दुष्कर्म करने लगा पीड़िता का कहना था कि मैंने उसका विरोध किया तो मंगेतर ने कहा कि अगर तुमने अपनी मां से दो लाख रूपये शादी से पहले नहीं दिलाए तो मैं यह मंगनी तोड़ दूंगा या फिर मेरी इच्छा पूर्ति करती रहो मैंने साफ इनकार कर दिया पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उपरोक्त मंगेतर शाने अली के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मंगेतर शाने अली पुत्र समीर अहमद निवासी वजीरगंज जनपद बदायूं विरुद्ध धारा 376 दहेज प्रतिषेध अधिनियम ¾ में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त की तलाश प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!