संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। आर्यावर्त नागरिक किसान संगठन कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आगामी नौ मार्च पूर्णिमा को श्री कोटवाधाम स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आहूत की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. ज्वाला सिंह ने बताया कि बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं एवं संगठन विस्तार पर चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा। बैठक में संगठन के मुख्य संगठक डॉ.सत्यनाम शरण, संरक्षक भोलेनाथ मिश्रा समेत जिले भर के समस्त कार्यकर्ता एवं अन्य जनपद के पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!