सास ने दिया धक्का, खौलते तेल में गिरी विवाहिता, दो महीने दर्द से तड़पी, उपचार के दौरान हुई मौत-
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। दो महीने से उसका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी पूजा उर्फ कन्यावती की शादी 25 दिसंबर 2020 को संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला में रहने वाले सुखदेव के साथ हुई थी। दो महीने पहले पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी सास ने ही उसको छत से धक्का दे दिया था इससे वो खोलते तेल की कढ़ाई में गिरी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता का दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दो महीने पहले विवाद के दौरान सास ने उसे धक्का दे दिया था। जिससे विवाहिता खौलते तेल में गिरने से झुलस गई थी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

