पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने इरशाद अहमद के लिए मांगा वोट
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी नगर निकाय के चुनाव में पूरी तैयारी और दमखम के साथ मैदान में उतरी है पूरे जनपद में पार्टी के प्रत्याशी बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने आज नगर पंचायत फतेहपुर में सपा के अधिकृत प्रत्याशी इरशाद अहमद कमर के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ने कहा कि आप सब इस चुनाव की गंभीरता को समझते हुए अबकी बार समाजवादी पार्टी की पूरी ताकत से मदद करिए क्योंकि जब भी हमारी सरकार होती है अब तब गांव, शहर, नगर पंचायत का एक सा विकास होता, लेकिन इस मौजूदा सरकार में विकास नहीं भेदभाव होता है इसलिए आप सब लोग इस बार समाजवादी पार्टी को वोट और समर्थन करके अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने के लिए साइकिल वाले खाने पर मोहर लगाएं और अपने नगर का विकास सुनिश्चित करें। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

