विधायक ने किया चुनाव कार्यालय का उदघाटन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भारी संख्या में जीतेंगे क्योंकि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पूरी तरह से ऊब चुकी है सउक्त विचार शनिवार को नगर पंचायत सिद्धौर में अध्यक्ष पद की समाजवादी पार्टी उम्मीदवार प्रमिला रावत के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन तथा क्षेत्र के लोगों से वोट की अपील करने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किए। श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि निकाय चुनाव में इस बार प्रदेश की जनता बहुत ही सूझबूझ के साथ मतदान करेगी क्योंकि शहर के मतदाताओं ने इस बार मन बना लिया है कि प्रदेश के सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में समाजवादी पार्टी के चेयरमैन बनाना है। उत्तर प्रदेश का विकास समाजवादी पार्टी के ही शासन में संभव है। निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार एक रिकॉर्ड बनाने वाले है जिसका लाभ 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिलेगा सउक्त अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आरिफ, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबैद शानू, जितेंद्र वर्मा, मुन्ना भाई, शरीफ कुरैशी, प्रतिनिधि रिजवान संजय, मोहम्मद कलाम, विनोद यादव, पिंटू यादव, मनोज वर्मा, अंकित वर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!