युवक की हत्या करके लाश को रेलवे ट्रैक पर फेकने का आरोप
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । गत दिवस थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम सैदाबाद के निकट रेलवे लाइन पर मिली युवक की लाश के प्रकरण मे मृतक के परिजन युवक की हत्या करके लाश को रेलवे ट्रैक पर फेकने का आरोप लगाते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगा रहे है ।वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया है ।
थाना सफदर गंज अन्तर्गत ग्राम करमुल्लापुर निवासी मृतक के भाई सिकन्दर द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रेषित प्रार्थनापत्र के अनुसार उसका भाई अफसर उर्फ राहुल भतीजे फारूख के साथ दादरा गया था वहां से खाने पीने की कुछ सामग्री लाकर ग्राम बबुरिहा स्थित बाग मे बैठ कर खा पी रहे थे तभी पांच लोग लाठी – डंडे बेल्ट लेकर आये और अफसर और फारूख को मारने लगे । फारूख चोट खाने से वहीं बेहोश होकर गिर गया और अफसर उर्फ राहुल मौके से भागा मृतक अफसर ने 8 बजकर 41 मिनट पर घर पर फोन किया कि मुझे बचा लो वरना सफीक , तालिब, सिद्दीक और दो अन्य अज्ञात लोग मुझे मार डालेगें । इस पर जब मृतक का भाई उसकी तलाश को निकला तो बबुरिहा मजरे दादरा के शेरा रावत ने बताया कि बाग मे देखो फारूख पड़ा है । वहां बेहोशी की हालत मे वह पड़ा मिला तथा प्रार्थी के भाई अफसर उर्फ राहुल की दूसरे दिन प्रात: 6 बजे लाश ग्राम सैदाबाद के निकट रेलवे लाइन पर मिली । मृतक के भाई ने कहा है सफीक आदि ने उसके भाई की हत्या की है ।प्रार्थनापत्र मे कहा गया है कि सफदर गंज पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है । उसके भतीजे फारूख को थाने पर बैठाये हैं उसकी चोटों की डाक्टरी भी नहीं करायी है और बयान बदलने के लिए पुलिस बेजा दबाव डाल रही है ।
मृतक के भाई सिकन्दर ने इस संवाददाता को बताया कि उस दिन उसके घर पर दोपहर मे मंगनी थी । शाम को उसका भाई अफसर और भतीजा फारूख दादरा चले गये इन लोगों जुआ खेला था जिसमे रूपये जीते थे उसी को लेकर झगड़ा हो गया था । इसी झगड़े के कारण उसके भतीजे फारूख को मारा पीटा गया तथा उसके भाई अफसर उर्फ राहुल की हत्या करके लाश रेलवे ट्रैक पर डाल दी गई।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

