गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहे दो डंफरो में हुई टक्कर डम्फर केबिन के उड़े परखच्चे, चालक परिचालक घायल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर गिट्टी लादकर जा रहे दो डंफरो में हुई जबरदस्त टक्कर में चालक सहित दो लोग घायल हो गए, आगे चल रहे डम्फर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देके कारण हादसा होने बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डंपर में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद निकलवा कर सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर हरी लाल पुरवा चौराहा पर यह हादसा हुआ, कबरई झांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहे डंफर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने के कारण पीछे गिट्टी लादकर चल रहा है डंफर उसमें घुस गया जिससे डंपर केबिन के परखच्चे उड़ गए वहीं चालक लगभग 40नवर्षीय सुखसेन पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम सलेमपुर थाना खागा फतेहपुर बुरी तरह फंस कर घायल हो गया गया साथ मे मौजूद परिचालक को भी कुछ चोटे आई है,हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली रामसनेहीघाट में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से करीब 1 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकलवाया तथा 108 एंबुलेंस से उसे सीएससी रामसनेहीघाट भेजा गया, एंबुलेंस के ईएमटी नित्यानंद वर्मा और पायलट देशराज यादव ने पूरी निष्ठा के साथ बिना देरी किये घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर मौजूद डॉक्टर मनोज यादव द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!