शहर के तरह गांवो में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय विकास खण्ड हरख में तेज हुई प्रक्रिया
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
जैदपुर, बाराबंकी। शहर की तरह अब गंाव के दो स्थानों पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाऐगा। बाहर से गंाव देहात आने वाले लोगों को भी शहर जैसी सुलभ शौचालय की सुविधाएं मिलेंगी। जिसके लिए हरख ब्लाक की 76 ग्राम पंचायतों में से 55 पंचायतों के स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। सीडीओ के द्वारा 31 मार्च तक पंचायत में सर्वाजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
अबतक नगर निगम व नगर पंचायतों में सर्वाजनिक स्थानों व चैराहों पर सुलभ शैचालय लोगों की सुविधा के लिए बने हुए थे। लेकिन अब प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों में भी दो स्थनों पर दो दो लाख रूपये की लागत से सर्वाजनिक सुलभ शौचालयों का निर्माण कार्य कराने जारही है। जिसके लिए विकास खंड़ हरख की 76 ग्राम पंचायतों में 55 पंचायतों के शौचालय निर्माण कार्य के लिए स्थान का भी प्रस्ताव बनाकर चयन हो गया है। शौचालय में दो पुरूषों के लिए व दो महिलाओं के लिए अलग अलग पाट बनाए जाएंगे। एक शौचालय का निर्माण अनुसूचित बस्ती में व एक ग्राम पंचासत के मुख्य स्थान पर जहां पर लोगों का आना जाना अधिक रहता है। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए चयन हुआ है वहां पर होली के बाद से कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सर्वाजनिक शौचालयांे का सबसे ज्यादा लाभ ग्राम पंचायत हरख,शरीफाबाद,भानमऊ,दौलतपुर,जैदपुर देहात,कोला,टिकरा,मानपुर,इब्राहिमाबाद,सरायप्रंसडा,टेरा जैसी पंचायतांे में बाजार के साथ बाहरी लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है।
बनायी जायेगी निगरानी समिति
जैदपुर, बाराबंकी। ग्राम पंचायतों में सर्वाजनिक सुलभ शौचालयों के निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत द्वारा एक निगरानी समिति बनाई जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी में शौचालय की देखरेख की होगी। ग्राम पंचायतों में सर्वाजनिक रूप से सुलभ शौचालयों के निर्माण के बाद अब गंाव में होने वाली शादी विवाह के कार्यक्रम में भी ग्रामीणों को सुविधा होगी।
इस सर्वाजनिक शौचालयों में पानी व हैंडवास की सुविधा भी रहेगी। जिसमें बिजली कनेक्शन जोड़कर टुल्लु पंप द्वारा पानी की सप्लाई की जाएगी। लगाया जाएगा।
विकास खंड़ हरख की 76 ग्राम पंचायतों में 55 पंचायतों का चयन सर्वाजनिक सुलभ शौचालय के लिए किया गया है। एक पंचायत में दो स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे। जिसमे पानी व बिजली की भी सुविधा रहेगी। 31 मार्च तक ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

