उत्‍तर प्रदेश पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य शुभारम्भ किया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी प्रांगण के हॉकी ग्राउण्‍ड मे 71 वी उत्‍तर प्रदेश पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य शुभारम्भ किया गया। सात दिनों तक चलने वाली इस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। हाकी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाली पुलिस व पीएसी जोन के सभी टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करते हुए सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने टीम मैंनेजर/खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन व खेल भावना के प्रति जागरूक करते हुए उत्साहवर्धन किया गया हॉकी स्टिक चलाकर खेल प्रारम्भ किया । हॉकी प्रतियोगिता के प्रारम्भ होने से पूर्व मेजबान टीम पीएसी मध्‍य जोन के कप्तान द्वारा उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले उत्‍तर प्रदेश पुलिस की आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज जोन एवं पीएसी की पूर्वी, पश्चिमी व मध्‍य जोन के के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना से खेलने एवं खेल के नियम व मर्यादाओं का पालन करने की शपथ दिलायी गयी।

सात दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कुल 05 लीग मुकाबले हुये जिसमें पहला मैच पीएसी पश्चि‍मी जोन एवं मेरठ जोन के मध्‍य खेला गया जिसमें पश्चिमी जोन 4:3 के स्‍कोर के साथ विजेता रही, दुसरा मैच बरेली जोन व मेरठ जोन (महिला) के मध्‍य खेला गया जिसमें बरेली जोन 8:0 के स्‍कोर के साथ विजेता रही, तीसरा मैच गोरखपुर व आगरा जोन के मध्‍य खेला गया जिसमें गोरखपुर जाने 11:01 स्‍कोर के साथ विजेता रही, चौथा मैच वाराणसी जोन व गोरखपुर जोन (महिला) के मध्‍य खेला गया जिसमें वाराणसी जोन 01:00 के स्‍कोर के साथ विजेता रही आज का आखिरी लीग मैच प्रयागराज जोन व पीएसी मध्‍य जोन के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज जोन 5:3 के स्‍कोर के साथ विजयी रही। इस अवसर पर सहायक सेनानायक धर्मेन्‍द्र कुमार यादव, मजहर अजीज खां सेक्रेटरी हाँकी फेडरेशन बाराबंकी, वाहिनी चिकित्‍सक डा० संजय पाण्‍डेय, महिला चिकित्‍स‍क डा० श्‍वेता सिंह, शिविरपाल न्‍याज अहमद काजमी, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्‍द्र यादव, सहा०शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, सूबेदार मेजर चन्‍द्रेश राव, एवं वाहिनी तथा जोन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!