15 मार्च से 30 सितम्बर तक चलेगा टीकाकरण अभियान: डा. मार्कंडेय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने दी जानकारी
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। राज्य में 15 मार्च से पशु टीकाकरण अभियान लागू होगा जिसमें निजी वैक्सीनेटरों के साथ सहायक को भी टीकाकरण अभियान में लगाया जाएगा जिसमें वैक्सीनेटर को 3 टीकाकरण की के व ढाई रुपए पशुओं पर लगाने वाले मोहर बिल्ले पर दिए जाएंगे पशु स्वास्थ्य के तहत यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। बाराबंकी के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मार्कंडेय ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेटर व सहायक रखे जाएंगे जो टीकाकरण के साथ पशुओं बिल्ले के साथ मुहर लगाएंगे वहीं डॉ मार्कंडेय ने बताया सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के 96 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों के आधार पर प्रत्येक वैक्सीनेटर व सहायक टीकाकरण अभियान के तहत ग्रामपंचायतो में तैनात किए जाएंगे जिसमें राज्य में सरकारी टीकाकर्मियों की कमी और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पशुपालकों के बीच घर-घर पहुंचने के लिए इनकी सेवाएं ली जायेगी ये टीकाकर्मी पशुओं में होने वाले मुख्यतरू खुरहा और मुंहपका रोगों से बचाव के लिए टीके लगा रहे हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने टीकाकरण अभियान को समय पर पूरा करने के लिए उनकी सेवाएं ली है। जिलों से प्रखंडवार प्रशिक्षित निजी वैक्सीनेटरों का चयन कर उसकी पूरी सूची पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान को भेजने का निर्देश दिया गया है।
एक दिन में 130 पशुओ का होगा टीकाकरण
बाराबंकी। एक दिन में अधिकत 130 पशुओं का करेंगे टीकाकरण-वैसे इन वैक्सीनेटरों का मानदेय परफार्मेंस के आधार पर तय किया गया है। उनको प्रति पशु मात्र ढाई रुपए की दर से एक दिन में अधिकतम 130 पशुओं के टीकाकरण का भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्हें टीकाकरण के बाद अपनी टीकाकरण पंजी में संबंधित वार्ड के सदस्यध् जन प्रतिनिधि से यह प्रामण पत्र भी लेना होगा कि उसने क्षेत्र में इतने पशुओं को टीका लगाया है। इसके आलावा लाभुक पशुपालक के मोबाइल नंबर, मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड संख्या को भी टीकाकरण पंजी में दर्ज करना होगा।
ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खण्ड़ त्रिवेदीगंज के ब्लाक परिसर में गुरूवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत सुजल एंव स्वच्छ गांव के विषयक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधान संघ के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। लखनऊ से आये प्रशिक्षक वैभव वर्मा, सीमा सिंह, शशिलता ने आये हुये सभी ग्राम प्रधान व सचिवों को सुजल एवं स्वच्छ गांव के निर्माण पर विस्तृत चर्चा करते हुये हुये कहाकि खुली शौच कुप्रथा को समाप्त कर ब्लाक अन्तर्गत सभी गांवों को शौच मुक्त बनाना है सभी ग्रामीणों कों स्वच्छता के प्रति जागरूक करे। उक्त प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से एडीओं पंचायत प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अरूण कुमार शुक्ला, सुरेश अवस्थी, सोहन लाल यादव, चन्द्रशेखर सिंह, रामपति, कंचन लता, सुमन देवी, कन्हैया लाल, सताना, सुभद्रा देवी, प्रधानाध्यापक मंशाराम, रेनू वर्मा, योगेन्द्र सिंह, रामकुमार सहित विकास खण्ड़ के सभी ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकगण मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

