रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नारायणी ग्रुप की पहली वर्षगांठ मनाई गई, इस दौरान नारायणी ग्रुप के डायरेक्टर मनीष पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया। विदित हो कि रामसनेहीघाट इलाके में वर्ष 2022 में स्थापित नारायणी समूह के अंतर्गत नारायणी मसाले के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में फैक्ट्री में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा नारायणी के मेहनत व लगन से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत देकर सम्मानित किया गया। फैक्ट्री के डायरेक्टर मनीष पांडे ने अमित श्रीवास्तव (यूपी हेड) मुकेश उपाध्याय मैनेजर तथा एएसएम अजय भट्ट को पुरस्कृत किया साथ ही उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर श्री पांडे ने बताया कि चालीस डिस्ट्रीब्यूटर के नेटवर्क के साथ नारायणी समूह प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में मौजूद है तथा इस वर्ष 30 जिलों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है उन्होंने बताया अपनी गुणवत्ता के साथ नारायणी समूह नित्य नई ऊंचाई छुएगा।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

