सपा के राष्ट्रीय सचिव ने चुनावी जनसभा में मांगा वोट
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर और नगर पंचायत रामसनेही घाट में होने वाले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी टिकैतनगर में मुन्ना राइन और नगर पंचायत रामसनेहीघाट में सपा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह अंशू के चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने संबोधित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने टिकैत नगर में चुनाव कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया और आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इसी तरह नगर पंचायत रामसनेही घाट के चुनाव कार्यालय पर बैठकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और चुनाव लडने के प्रचार प्रसार और जीत का ज्ञान भी दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दोनो प्रतियाशियो को सायकिल वाले निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार मौर्य, आदेश कुमार जैन, नसीम कीर्ति, प्रदीप मौर्य, इंतिखाब आलम नोमानी, मिथलेश तिवारी, यशवंत सिंह यादव, अंकित श्रीवास्तव, रामजी तिवारी, मोहम्मद जुबैर, संस्कार जैन मोनू, शुभम पटेल, चंद्रशेखर यादव, आल अहमद, विजय यादव गुड्डू, अभय तिवारी, अभिषेक यादव, एनपी यादव, विनय पांडेय प्रधान, आशीष सिंह, इकरार अहमद, रहीम प्रधान, कल्लू वर्मा, मुन्नू नेता, बीके सिंह, राजू मौर्य, गुरप्रशाद अनजान, राकेश सिंह, सिराज अहमद, मिलन यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

