विपक्षी दलों के लिए चुनौती बनी सृष्टि नैन्सी लाल आप प्रत्याशी ने जनसम्पर्क करके ‘झाडू’ का किया प्रचार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव में इस बार जैसा नजारा है वैसा शायद पहले कभी नहीं रहा। नगरीय चुनाव में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने इतनी ताकत कभी नहीं लगाई थी। चेयरमैन और सभासद उम्मीदवारों का प्रचार करने और उनकी तरफ से वोट मांगने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री को बाराबंकी आना पड़ा। यही नहीं भाजपा सरकार के मंत्री को गली-मुहल्लों में सभाएं करनी पड़ी। आप अपने संघर्षों के आधार पर नगर निकाय की सत्ता में सेंध लगाना चाहती है जबकि भाजपा अपना कब्जा बरकरार रखना चाह रही है। मंगलवार को चुनाव प्रचार तेजी से अंतिम दौर की ओर जाकर खत्म हो गया। ऐसे में प्रचार के अंतिम दौर में आम आदमी पार्टी का जनसम्पर्क अभियान आक्रामक देखने को मिला। यही नहीं आम आदमी पार्टी के जनसम्पर्क अभियान में भी भारी भीड़ उमड़ी। इन सबके बीच जिले की राजनीति गलियारों में ये चर्चा होने लगी है कि क्या ये भीड़ नगरीय चुनाव में वोट में तब्दील हो जाएगी और ऐसा हुआ तो क्या आम आदमी पार्टी गेम चेंजर हो सकती है? दरअसल आम आदमी पार्टी ने बाराबंकी में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले कई वर्ष से राजनीति में सक्रिय है। पार्टी यहां अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव और अब नगर निकाय चुनाव में भागीदारी कर रही है। ऐसे में नगरीय चुनाव में नगर पालिका परिषद की उम्मीदवार सृष्टि नैन्सी लाल ने अन्य विपक्षी दलों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!