करंट से युवक की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाते समय उपर निकली हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन श्रमिक को आनन-फानन में लखनऊ को इलाज कराने ले जा रहे थे। एक सप्ताह पहले ही युवक का विवाह हुआ था। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कोड़री गोपालपुर निवासी संदीप रावत 24 वर्ष पुत्र भगवती का लड़का गिरीश टेंट हाउस बड्डूपुर में मजदूरी करता था।बुधवार को खटौली निवासी अशोक चौरासिया की पुत्री के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था।जहां पर दोपहर को संदीप पिकप वाहन पर टेंट का समान लेकर पहुंचा था। बताते हैं कि पिकप वाहन से टेंट का सामान उतारते समय उपर से निकली हाइटेंशन लाइन के तारों में लोहे का पाइप छू गया। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया‌। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। अचानक हुए हादसे मौके पर हड़कंप मच गया।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!