मौसमी बीमारियों से बढ़ी मरीजों की संख्या
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। इस समय मौसमी बीमारियों जुखाम बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते अस्पतालों में भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में जुखाम बुखार से पीड़ित मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी। ओपीडी में करीब 275 मरीज देखें गए जिनमें अधिकांश लोग जुखाम बुखार से पीड़ित थे। वहीं करीब दो दर्जन लोगों ने टायफाइड की जांच कराई। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज जुखाम बुखार के ही आ रहे हैं। लोगों को इस समय खान पान के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। सभी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श के साथ दवाएं दी जा रही है। आवश्यक होने पर खून आदि की जांच भी अस्पताल में बनी लैब से करा कर उचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि इस समय संचारी रोग फैलने की अधिक संभावना रहती है। इसलिए लोगों को खान पान से सम्बंधित सावधानी बरतनी चाहिए साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

