हिन्द अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। छत्तीसगढ़ राज्य के देमेतरा जिला के नयागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मूर्ता गांव निवासी मजदूर भरत (36) अस्पताल के बहुमंजिला भवन निर्माण में ईंट ढुलाई का काम करता था। बृहस्पतिवार को नीचे से ऊपर ईंट ले जाते समय बांस के बने ढांचे से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे सिर के बल नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोग बताते हैं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके प्रांत के बहुत से मजदूर सफेदाबाद में ही झुग्गियां बनाकर रहते हैं। उसी तरह भरत भी वहीं रहता था। इसके अलावा लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में मजदूर की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग में काम करने वाले एक मजदूर की मौत तीसरी मंजिल से गिरकर हो चुकी है। यहां काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। यहां न ही सेफ्टी बेल्ट दी जाती है और न ही नेट लगाया जाता है। इसी के चलते ऐसे हादसे होते रहते हैं।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!