श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं का परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं का परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी अपनी खुशी का इजहार किया

श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत ही गौरव व हर्ष की बात है कि विद्यालय की विज्ञान वर्ग की छात्रा संस्कृति शर्मा ने कक्षा 12 में 97.8% अंक प्राप्त करके पूरे जिले में प्रथम स्थान एव मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्कृति कक्षा 10 में भी टॉपर्स की लिस्ट में रही। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा, उप प्रधानाचार्य शारदा बबेजा एवं प्रशासनिक अधिकारी यशपाल सिंह परमार ने छात्रा अभिभावक व समस्त स्टाफ को बधाई दी।

संस्कृति के पिता शशिकांत शर्मा व माता रचना शर्मा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस सफलता का पूरा श्रेय विद्यालय के प्रबंध तंत्र व शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। संस्कृति भविष्य में नेट 2024 में सेलेक्ट होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं, इसी श्रंखला में विद्यालय के सेकंड टॉपर अश्वनी कुमार सिंह ने 91.4% अंक प्राप्त करके सबको गर्व की अनुभूति कराई, पिता कृष्ण पाल सिंह व माता कुमकुम ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की अच्छी शिक्षा व वातावरण की प्रशंसा की अश्वनी भविष्य में न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं। विद्यालय के तीसरे टॉपर करण शाक्य हाई स्कूल में विद्यालय टॉपर रहे रह चुके हैं अभी 90% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया और वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं करन के पिता नरवीर सिंह व माता ममता रानी ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की टीम को देते हुए आभार व्यक्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही सभी टॉपर्स की प्रतिक्रियाएं, अभिलाषाऐं भी सामने आ रही हैं वो सब कहते हैं कि इस सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ कठिन परिश्रम का योगदान है। यह बच्चे आगे भी ऐसे ही इतिहास रचना चाहते हैं विद्यालय में निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा समस्त एवं स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

