इंटरमीडिएट एव हाईस्कूल के घोषित नतीजों में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का डंका बजा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट एव हाईस्कूल के घोषित नतीजों में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का डंका बजा। इंटरमीडिएट में नीलाशी वर्मा ने 96.4 प्रतिशत पाकर जहाँ प्रथम स्थान पाया वही हाईस्कूल की परीक्षा में आयुष गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल एव अपने माता पिता का नाम रोशन किया।
शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के घोषित नतीजो में इंटरमीडिएट के 40 प्रतिशत छात्र एव छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिसमे इंटरमीडिएट छात्रा नीलांशी वर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही वही दूसरे स्थान पर आकर्ष मौर्य को 95.6 अंक प्राप्त हुए, सगुन जैन को 94.8 अंक, नायला बदर को 94.2, फिजा जेहरा किदवाई को 94 प्रतिशत अंक, अमत्यराज व प्रज्ञा वर्मा को 93.4 अंक मिले, उफक जेहरा 93.2, अंशिका गुप्ता 92.4 व सृष्टि वर्मा 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी क्रम में हाईस्कूल के घोषित नतीजो में आयुष गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया, छात्र प्रियांशु रंजन यादव , अधर्व वैसवार 94.2, मित्तांशु चौहान 94.2 अंजलि पटेल को 93.8 प्राप्त हुए तथा 17 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया। स्कूल के चैयरमैन पीपी सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि आगे भी मंजिल तय करनी है। इसलिए अपनी मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं आने दें। मन एव लगन से पढ़ाई करे जिससे आगे चलकर भी टॉपर बने। मैनजेमेंट प्रबन्धक डा 0 सुभाष सिंह ने बच्चो को मन लगाकर पढ़ने का आशीष वचन देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़े एव माँ बाप का नाम रोशन करे। स्कूल के अस्सिटेंट प्रबन्धक के के सिंह, प्रधानाचार्या भारती मनकानी ने बच्चों को आशीर्वाद वचन दिया। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

